मुजफ्फर नगर, सितम्बर 28 -- मुजफ्फरनगर। उधार 50 हजार रुपए न लौटाने पर प्रेमी ने विधवा पे्रमिका की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने हतया के छह बाद आरोपी को मुठभेड में गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी से पुलिस ने एक तमंचा, कारतूस, बाइक व अन्य सामान बरामद किए है। वारदात को अंजाम देकर आरोपी महिला के बच्चों को एक कमरे में बंद कर फरार हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए भिजवा दिया है। खालापार थाना क्षेत्र के गांव वहलना निवासी सुनीता कश्यप के पति महिपाल कश्यप की तीन साल पहले मौत हो गयी थी। वह अपने तीन बच्चों प्रियांशु(16) आदित्य (12)व देवकी (06)के साथ मकान में रहती थी। पति की मौत के बाद वह एक फैक्ट्री में नौकरी कर रही थी। महिला का पे्रम प्रसंग आलम राणा निवासी कुंगर पट्टी सुजडू के साथ चल रहा था। वह अक्सर रात्रि में महिला के घर पर जाता था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.