नई दिल्ली, जनवरी 6 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। आदर्श नगर इलाके में 35 वर्षीय एक शख्स को तीन लोगों ने सरेआम अगवा कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी ज्ञानेश्वर चव्हाण, महाराष्ट्र के शिन्देश्वर गांव का रहने वाला है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि पीड़ित उधार लिए रुपये वापस नहीं कर रहा था। इसलिए अपने दो साथियों के साथ उसे अगवा कर लिया। आदर्श नगर पुलिस को 27 दिसंबर को सूचना मिली कि आजादपुर मंडी स्थित पंचवटी के सामने एक कार में कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने एक शख्स का अपहरण कर लिया है। पुलिस मौके पर पहुंची, तो फोन करने वाले ने बताया कि वह राहगीर है। उसे इससे ज्यादा कोई जानकारी नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही थी कि इसी बीच 29 दिसंबर को एक शख्स आदर्श नगर थाने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.