देहरादून, दिसम्बर 5 -- लक्सर। डुमनपुरी में उधार दिया पैसा वापस मांगने पर कुछ लोगों ने व्यक्ति पर हमला कर दिया। पड़ोस के लोगों ने किसी तरह उसकी जान बचाई, और अस्पताल भेजा। इलाज के बाद पीड़ित ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। खानपुर थाने की डुमनपुरी निवासी विनोद पुत्र नत्थू ने गांव के सुनहरा को 10 हजार रुपए उधार दे रखे थे। विनोद कई बार अपनी रकम मांग चुका था, लेकिन वह उसे चक्कर कटवा रहा था। गुरुवार को भी विनोद पैसे मांगने उसके घर गया, पर वह घर नहीं था। बाद में घर लौटने पर सुनहरा को इसका पता चला, तो वह आग बबूला हो गया। आरोप है कि वह परिवार के लोगों के साथ मिलकर विनोद के घर में घुसा और उस पर हमला कर दिया। चीख पुकार सुनकर आए पड़ोस के लोगों ने हमलावरों से उसकी जान बचाई। इसके बाद उसे इलाज के लिए लक्सर लाया गया। इलाज करने के बाद विनोद ने ...