पीलीभीत, जून 17 -- गांव मझगवां में उधारी के रुपए मांगने पर युवक को लाठी डंडों से पीट कर घायल कर दिया। जिसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव मझगवां निवासी अजीत कुमार ने कोतवाली में दी तहरीर है। इसमें बताया कि उसने नागीपुर अखोला निवासी रचित पुत्र अरविंद कुमार कोRs. दस हजार उधर में दिए थे। जब उसने अपने रुपए वापस मांगे तब वह टाल मटोल करता रहा। रुपए वापस नहीं किए। जोर देकर जब रुपए मांगे तब उसे लाठी डंडों से पीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रचित, अंकित, संदीप, मोहित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कार्यवाही शुरू कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.