मुरादाबाद, मार्च 15 -- थाना गलशहीद क्षेत्र के मोहल्ला सराय पुख्ता निवासी इसरार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मोहल्ले के ही असलम से चार लाख रुपये उधार के लेने थे। 13 मार्च को शाम करीब चार बजे असलम, उसके भाई मुकर्रम और पिता राहत जान ने पैसे देने के लिए अपने घर बुलाया। पीड़ित के अनुसार वह अपनी पत्नी रिवाजना के साथ आरोपियों के घर पैसे लेने पहुंच गया। उनका दरवाजा खटखटाया तो आरोपी असलम ने ईंट उठाकर रिजवाना के सिर पर वार किया, जिससे वह लहुलूहान हो गई। इसके बाद आरोपी असलम, उसके भाई मुकर्रम और पिता राजत जान ने रिजवाना और इसरार को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित इसरार के अनुसार आरोपियों ने कहा कि तुम रोज-रोज हमसे पैसे मांगते हो। यदि आज के बाद पैसे मांगे तो जान से मार देंगे। घटना के बाद घायल दंपति ने थाने पर पहुंचकर तहरीर दी। एसओ गलशहीद सौरभ त्यागी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.