बस्ती, जनवरी 26 -- छावनी (बस्ती), हिन्दुस्तान संवाद। जिले के छावनी थानाक्षेत्र के परसीजोत नहर के पास शनिवार की दोपहर एक सराफा व्यवसायी से सोने के जेवरात व चांदी की लूट की घटना फर्जी निकली। खुद को पीड़ित बताने वाले व्यापारी ने ही लूट की कहानी रची थी। सीओ हर्रैया स्वर्णिमा सिंह ने फर्जी लूटकांड का खुलासा करते हुए बताया कि घटनास्थल के निरीक्षण और सीसीटीवी कैमरों के परीक्षण के साथ ही शुरूआती जांच में ही ऐसे तथ्य सामने आ गए थे, इस तरह की कोई घटना हुई ही नहीं है। इन साक्ष्यों के आधार पर जब व्यापारी से पूछताछ की गई तो उसने कबूल किया कि उसी ने लूट की कहानी रची थी। सीओ के अनुसार पूछताछ में व्यापारी इसी थानाक्षेत्र के रेडवल निवासी शिवकुमार सोनी उर्फ श्यामू पुत्र ने बताया कि स्वर्णकारों के यहां से उधार जेवर लेकर गांवों में घूम-घूम कर बेचता हूं और बि...