साहिबगंज, फरवरी 17 -- उधवा। राधानगर थाना क्षेत्र के पहाड़गांव के एक प्रवासी मजदूर की मौत सड़क दुघर्टना में आंध्रप्रदेश के अनंतपुर में सोमवार की सुबह हो गई। जानकारी के अनुसार नोबीर शेख के पुत्र समीर शेख (18) चार महीने पहले आंध्रप्रदेश के अनंतपुर में केला बगान में मजदूरी करने गया था। ग्रामीणों ने बताया कि वहां से अबतक उपलब्ध जानकारी के मुताबिक सोमवार की सुबह वह अपने चार-पांच साथियों के साथ केला लोड एक पिकअप गाड़ी में सवार होकर अनंतपुर बाजार आ रहा था। वह अपने दोस्तों के साथ गाड़ी के उपरी हिस्से में बैठा था। खराब रास्ते में वाहन चालक ने ब्रेक लगाया। इससे समीर शेख वाहन के उपरी हिस्से से सड़क पर गिर पड़ा। सिर पर गंभीर चोट लगने से अत्याधिक खून बहने लगा।अन्य सहयोगी ने उसे घायल अवस्था में अनंतपुर वाईएसआर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। इलाज के क्रम में उस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.