साहिबगंज, नवम्बर 5 -- उधवा। राधानगर थाना क्षेत्र के उत्तरी बेगमगंज पंचायत के खुटहरी टोला गांव में बुधवार दोपहर आगजनी की घटना में दो घर पूरी तरह जल गए। चार अन्य घर को आंशिक नुकसान हुआ है। इस घटना में लाखों की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार खुटहरी टोला के गणेश मंडल व श्रवण मंडल का घर पूरी तरह से जल गया। पड़ोसी दीपेन मंडल, उमेश मंडल, सुपौल मंडल और चिंटू मंडल के घरों को आंशिक नुकसान पहुंचा है।पीड़ित परिवारों ने बताया कि दोपहर गणेश मंडल की पत्नी चूल्हे पर खाना बना रही थीं, तभी वह पानी लाने के लिए बगल के चापाकल पर चली गईं। इसी दौरान चूल्हे से निकली चिंगारी पास रखे जलावन के ढेर में जा गिरी। इससे आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पड़ोस के श्रवण मंडल के घर तक फैल गई। इधर,जब राजमहल से फायर ब्रिगेड की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.