कन्नौज, दिसम्बर 10 -- छिबरामऊ, संवाददाता। क्षेत्र के ग्राम हरिबल्लभपुर उर्फ उधरनपुर में न्याय चला जनता के द्वार की तर्ज पर विशेष ग्राम चकबंदी अदालत का आयोजन किया गया। यहां किसानों की समस्याओं और शिकायतों को सुनकर उनके निस्तारण का भरोसा दिलाया गया। अधिकारियों के मुताबिक शीघ्र ही इस गांव के किसानों को उनकी जमीनों का मालिकाना हक अभिलेखों के रूप में दिलाया जाएगा। क्षेत्र के ग्राम हरिबल्लभपुर उर्फ उधरनपुर के राजस्व अभिलेख वर्ष 1990 में अन्य 35 ग्राम पंचायतों के साथ फतेहगढ़ स्थित फूस बंगला में लगी रहस्यमयी आग में जलकर राख हो गए थे। उसके पास से इस गांव के लोगों के पास अपनी ही जमीन के मालिकाना हक का कोई भी दस्तावेज नहीं था। ऐसे में यहां के लोग सरकार की तमाम योजनाओं से वंचित थे। अब शासन स्तर से शुरू की गई विशेष पहल से इस गांव के लोगों में भी अपने ...