रुद्रपुर, फरवरी 13 -- रुद्रपुर, संवाददाता। शनिवार 14 से 23 फरवरी तक गांधी पार्क रुद्रपुर में आयोजित किए जाने वाले ऊधमसिंह कार्निवाल-2026 का शुक्रवार को डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने विधायक शिव अरोरा और संबंधित अधिकारियों के साथ मेला स्थल का जायजा लिया। ऊधमसिंह कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का शुभारंभ शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शाम चार बजे करेंगे। डीएम ने कार्यदायी संस्था को मेले की सभी तैयारियों को समय से पहले पूरा करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में जिला प्रभारी और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सांसद अजय भट्ट, मेयर विकास शर्मा, विधायक शिव अरोरा सहित गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रहेगी। डीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री मेले के शुभारंभ के बाद स्टालों का अवलोकन करेंगे। इसके बाद सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.