आरा, जनवरी 4 -- आरा। आरा रेलवे स्टेशन के एक नंबर प्लेटफार्म पर रविवार को उधना-दानापुर ट्रेन से गिरने से पटना की एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उनका इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। जख्मी महिला पटना के पालीगंज थाना क्षेत्र के सिकरिया गांव निवासी राजेश भारती की 40 वर्षीया पत्नी सुगीता देवी है। परिजनों ने बताया वह अपने पति और बच्चों के साथ गुजरात के सूरत में रहती है। उसके पिता की तबीयत काफी खराब थी। उसको लेकर शनिवार को वह उधना-दानापुर सुपरफास्ट ट्रेन से पटना आ रही थी। ट्रेन आरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची। उसी दौरान वह असंतुलित होकर ट्रेन से गिर पड़ी और गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके बाद आरपीएफ द्वारा उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। सूचना पाकर परिजन भी आरा सदर अस्पताल पहुंचे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.