हरदोई, जनवरी 10 -- माधौगंज। विकास खंड के सहिजना गांव स्थित गेस्ट हाउस में प्रबुद्ध वर्ग का सम्मलेन में मुख्य अतिथि आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने क्षेत्र के लोगों को नववर्ष की शुभकामना दी। कहा कि पिछले कई दशकों से चली आ रही राजनीति में उनके पिता पूर्व राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल ने जिले को पहचान दिलाई। उनका प्रयास है कि हरदोई जनपद में प्रदत्त विभाग से सम्बोधित बड़ा उद्योग स्थापित किया जाए। जिससे जनपद के लोगों को बड़े स्तर पर रोजगार मिलेगा। इसके साथ ही प्रेस वार्ता के जरिए प्रदेश सरकार की नीतियों का बखान किया। कार्यक्रम आयोजक पूर्व ब्लॉक प्रमुख विवेक कुमार ,रामू कश्यप, विशाल जयसवाल, रोहित शर्मा, अरविन्द वर्मा, छोटेलाल कनौजिया, बांसा ग्राम प्रधान सम्पूर्णानन्द सिंह पूनम, अनुपम कनौजिया, सुधीर पटेल आदि समेत क्षेत्र के प्रबुद्ध जन मौजूद रहे।
हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.