गोरखपुर, मई 23 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। विकास भवन सभागार में जिला उद्योग बंधु की बैठक अपर जिलाधिकारी नगर अंजनी कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने लंबित आवेदनों को प्राथमिकता पर निस्तारित करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही सभी औद्योगिक आस्थानों में विद्युत, पेयजल, साफ-सफाई, सुरक्षा आदि की व्यवस्था पूरी तरह से चाक-चौबंद रखने का निर्देश दिया। अपर जिलाधिकारी ने प्लास्टिक पार्क, फ्लैटेड फैक्ट्री, औद्योगिक कॉरिडोर की समीक्षा की। गीडा के अधिकारी ने बताया कि फ्लैटेड फैक्ट्री में 80 प्रतिशत से भी ज्यादा कार्य पूर्ण हो गया है। इस दौरान उद्यमियों ने फैक्ट्रियों के आवंटन प्रक्रिया की पूर्ण जानकारी की मांग की। गारमेंट पार्क को लेकर बताया गया कि भूमि अधिग्रहण की कार्यवाही तेजी से चल रही है। अधिकारी ने बताया कि गीडा में प्लास्टिक पार्क में कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.