महाराजगंज, अक्टूबर 6 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सिसवा नगर के दुर्ग पूजा विसर्जन यात्रा के दौरान अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने नगर में बनाये गये मूर्ति व पंडाल समितियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। दुर्गा विसर्जन यात्रा में शामिल सभी समितियों को उद्योग व्यापार मंडल सिसवा बाजार के अध्यक्ष शिबू खान व महामंत्री अश्वनी रौनियार ने अपनी कमेटी के सदस्यों के साथ मिलकर सम्मानित किया। स्मृति चिह्न के साथ साल ओढाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान व्यवसायी मकसूद अंसारी, अविनाश मद्धेशिया, जय प्रकाश, सोनू शर्मा, संदीप मल्ल, विक्की रौनियार, मनीष गोड़, दीपक जायसवाल, प्रभात सोनी, मनीष रौनियार, राजुल अंसारी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.