कानपुर, दिसम्बर 2 -- कानपुर। उद्योग व्यापार मंडल के आगामी चुनाव के संबंध में मंगलवार को पदाधिकारियों की बैठक स्वरूपनगर स्थित मंदाकिनी प्लाजा में हुई। इसमें उत्तर क्षेत्र के कार्यक्रम घोषित हुए। एक अध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री, उपाध्यक्ष मंत्री, प्रचार मंत्री व कोषाध्यक्ष पदों के लिए कुल 24 पदों पर चुनाव होंगे। नामांकन पत्र वितरण 17 व 18 दिसंबर को दोपहर 2 से 5 बजे के बीच नामांकन पत्र स्वीकार होंगे। 21 दिसंबर को जांच व 22 दिसंबर को नामांकन वापसी होगी। जबकि 27 दिसंबर को कोठारी भवन नयागंज में मतदान होगा। सुबह 10 से 3 बजे तक मतदान के बाद शाम 7 बजे तक मतगणना होगी। बैठक में मुख्य चुनाव अधिकारी रामेश्वर लाल भैया, चुनाव अधिकारी सीपी सोमानी, देवी खन्ना, सरताज अहमद, प्रदीप पांडे, सुशील गुप्ता, राजेंद्र शुक्ला राकेश सिंह, टीकमचंद सेठिया, सुनील बजाज, कृ...