महाराजगंज, दिसम्बर 18 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश की ओर से संगठन का विस्तार करते हुए ठूठीबारी इकाई का गठन किया गया। सर्वसम्मति से अजय जायसवाल को ठूठीबारी इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनकी नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष सुधीर अग्रहरि एवं जिलाध्यक्ष फूलचंद द्वारा की गई। इस नियुक्ति पर क्षेत्र के व्यापारियों में हर्ष का माहौल देखने को मिला और सभी ने नवनियुक्त अध्यक्ष को बधाइयां दीं। प्रदेश अध्यक्ष सुधीर अग्रहरि ने कहा कि उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों के हितों की रक्षा करना, उनकी समस्याओं का समाधान करना है। इस अवसर पर आत्मा कसौधन, संदीप निगम, अनिल यादव, छेदी निगम सहित अनेक व्यापारी एवं संगठन पदाधिकारी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.