मथुरा, जनवरी 4 -- उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने संगठन में जिले की नई इकाई गठित कर चौ. सोनवीर सिंह को जिलाध्यक्ष एवं अंशुल अग्रवाल को जिला महामंत्री मनोनीत किया है। पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप दाल वाले प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किए गए हैं। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष चौ. सोनवीर सिंह उर्फ गुलवीर ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जताए विश्वास पर खरा उतरकर सभी व्यापारियों को एकजुट करना एवं उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण कराना पहली प्राथमिकता होगी। जिला महामंत्री अंशुल अग्रवाल ने कहा कि 10 वर्ष में व्यापार मंडल ने शहर के व्यापारियों की प्रत्येक समस्या एवं पीड़ा में सक्रिय भूमिका निभाकर अपनी अलग पहचान बनाई है। महानगर अध्यक्ष अजय चतुर्वेदी ने कहा कि मंडल प्रदेश का सबसे प्रमुख एवं मूल संगठन 53 वर्ष से पूरी मजब...