रामपुर, जनवरी 20 -- उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के तिलक नगर कॉलोनी स्थित कार्यालय पर मंगलवार को एक बैठक का आयोजन किया गया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जिला चिकित्सालय में मेडिकल कॉलेज की स्थापना अत्यंत आवश्यक है, ताकि गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों को मुफ्त और बेहतर इलाज मिल सके। वर्तमान स्थिति में रामपुर का जिला चिकित्सालय केवल एक रेफर केंद्र बनकर रह गया है, जहां आने वाले अधिकांश मरीजों को इलाज संभव न होने का हवाला देकर बाहर रेफर कर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज के अभाव में रामपुर की गरीब और मासूम जनता को इलाज के लिए दूसरे जनपदों और राज्यों तक भटकना पड़ता है, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। समय पर इलाज न मिलने के कारण अब तक हजारों लोगों की जान जा चुकी है, जो बे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.