बिहारशरीफ, फरवरी 6 -- उद्योग विभाग ने 25 युवा उद्यमियों को दिया 3.50 करोड़ का लोन शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला उद्योग विभाग द्वारा 25 युवा उद्यमियों के बीच 3.50 करोड़ का लोन बांटा गया। कलेक्ट्रेट के मंथन सभागार में डीएम शेखर आंनद और पटना से आये विभाग के सहायक निदेशक अविनाश कुमार द्वारा उद्यमियों को चेक दिये गये। डीएम ने उद्यमियों को लोन का सदुपयोग कर स्वयं उद्यमी बनकर दूसरे को रोजगार देने की अपील की। महाप्रबंधक सुजात कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाध उन्नयन योजना और प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के लाभुकों को लोन दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...