कानपुर, फरवरी 17 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। सब्सिडी घोटाले के सामने आने के बाद उद्योग विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। जिले के सभी बैंकों से सब्सिडी से जुड़े पात्रों और मामलों का विस्तृत ब्यौरा तलब किया है। विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि जिन पात्र लाभार्थियों की सब्सिडी बैंकों से विधिवत जारी होनी है, उनकी पूरी जानकारी उद्योग विभाग को उपलब्ध कराई जाए। जिन लाभार्थियों को पहले ही सब्सिडी जारी की जा चुकी है, उनका सत्यापन अब उद्योग विभाग की ओर से किया जाएगा। उपायुक्त उद्योग अजनीश प्रताप सिंह ने सभी बैंकों को निर्देशित किया है कि सब्सिडी जारी करने से पहले संयुक्त सत्यापन अनिवार्य रूप से कराया जाए। बिना सत्यापन के किसी भी स्थिति में सब्सिडी जारी न की जाए। विभागीय सूत्रों के अनुसार, यह कदम हाल ही में सामने आए सब्सिडी घोटाले के मद्देनजर उठाया गया है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.