महाराजगंज, मार्च 27 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिला मुख्यालय पर आयोजित विकास उत्सव में उद्योग विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी। लोगों ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विभाग के स्टॉल पर पहुंचकर रोजगार और उद्यम से जुड़ी सरकारी योजनाओं की जानकारी ली। उपायुक्त उद्योग अभिषेक प्रियदर्शी ने लोगों की जिज्ञासाओं का जवाब दिया। बताया कि जिले में 32,342 उद्यमों का पंजीकरण हो चुका है, जिससे 1,22,000 से अधिक लोगों को जिले में ही रोजगार मिला है। उद्योग विभाग के उपायुक्त अभिषेक प्रियदर्शी ने बताया कि ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के तहत 261 एमओयू (समझौता ज्ञापन) हुए हैं, जिनमें Rs.2,406.63 करोड़ का निवेश संभावित है और 13,262 लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। इसके अलावा, ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी रेडी के अंतर्गत 154 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.