मुंगेर, फरवरी 7 -- मुंगेर, एक संवाददाता। कलेक्ट्रेट संवाद कक्ष में गुरुवार को डीएम निखिल धनराज की अध्यक्षता में उद्योग विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के अंतर्गत ऋण स्वीकृति एवं वितरण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य जिले के युवक-युवतियों को स्वरोजगार के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना था। शिविर में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) योजना के अंतर्गत 10 लाभुकों को कुल 111.07 लाख रुपये के ऋण की स्वीकृति दी गई। वहीं, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) के तहत 38 लाभुकों को 138.85 लाख रुपये के ऋण की स्वीकृति प्रदान की गई, जबकि इसी योजना के अंतर्गत 20 लाभुकों के बीच 87.54 लाख रुपये का ऋण वितरण भी किया गया। इस प्रकार दोनों योजनाओं के अंतर्गत कुल 48 लाभुकों को 249.92 लाख रुपये के ऋण की स्वीकृति तथा 20...