बागपत, मार्च 1 -- डीएम अस्मिता लाल ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बंधु एवं व्यापार बंधु की बैठक आयोजित कर उद्यमियों की समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उद्यमियों की समस्याओं का गुणवत्ता के साथ समाधान किया जाए और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो। इस दौरान बढे हुए विद्युत बिलों को नहीं सुधारे जाने और अन्य शिकायतों को भी लटकाये रखने के आरोप लगाये। ईएसआई हॉस्पिटल के पेनल में शामिल किये गए अस्पताल को लेकर भी उद्यमियों ने कडी नाराजगी जाहिर की। उनका कहना था कि जिस अस्पताल को पेनल में शामिल किया गया है उसमें प्राथमिक उपचार तक की सुविधा नहीं है। डीएम अस्मिता लाल ने अधूरी सड़कों के शीघ्र निर्माण और आगामी बैठकों में राष्ट्रीय राजमार्ग अधिकारियों को शामिल करने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम पंकज वर्मा, जीएम डीआईसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.