हापुड़, जनवरी 28 -- जिले के उद्यमियों की समस्या सुनने के लिए हर माह जिला मुख्यालय सभागर में उद्योग बधुओं की बैठक आयोजित होती है, लेकिन बुधवार को होने वाली बैठक में डीएम, सीडीओ और एडीएम में कोई एक भी अधिकारी नहीं पहुंचा। ऐसे में उद्यमियों को उपायुक्त उद्योग खुशबु सिंह को ही अपनी व्यथा सुनाकर मायूस होकर वापस लौट गए। उद्यमियों ने अधिकारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। हापुड़ स्मॉल स्केल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष अमन गुप्ता ने बताया कि बुधवार की शाम जिला मुख्यालय में उद्योग बंधुओं की बैठक आयोजित होनी थी। उद्यमी अपनी अपनी समस्या लेकर जिला मुख्यालय में पहुंचे, लेकिन डीएम, सीडीओ व एडीएम में कोई एक भी अधिकारी नहीं पहुंचा। जबकि अधिकांश जिला स्तरीय अधिकारी भी नदारद रहे। ऐसे में उपायुक्त उद्योग के समक्ष ही उद्यमियों ने अपनी समस्या रखी। उन्...