हापुड़, अक्टूबर 8 -- नगर में रेलवे रोड स्थित रंगोली मंडप में बुधवार को आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि व्यापार प्रकोष्ठ संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा, गाजियाबाद लोकसभा सांसद अतुल गर्ग और पूर्व राज्य सभा सांसद अनील अग्रवाल मौजूद रहे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल नगरध्यक्ष संजय बंसल अकेला के नेतृत्व में अतिथियों को एक साथ माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया गया। विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि मोदी सरकार ने जीएसटी प्रणाली में 28 प्रतिशत और 12 प्रतिशत के स्लैब को समाप्त करते हुए 18 प्रतिशत और 5 प्रतिशत की दो सरल दरें लागू करने का बड़ा निर्णय लिया है। यह सुधार व्यापारियों, किसानों, एमएसएमई, कुटीर उद्योगों, लघु उद्यमों, महिलाओं, युवाओं और मध्यम वर्ग के लिए राहत लेकर आया है। अतुल गर्ग ने कहा क...