बदायूं, जनवरी 9 -- बदायूं। उद्योग उपायुक्त आशीष गुप्ता ने गुरुवार को उद्योग कार्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। आशीष गुप्ता की स्थायी तैनाती अलीगढ़ में हैं, उन्हें उद्योग उपायुक्त अशोक उपाध्याय के सेवानिवृत्त होने के बाद बदायूं का अतिरिक्त प्रभार मिला है। नवागत उपायुक्त ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद सीडीओ केशव कुमार से भेंट की। उपायुक्त ने बताया कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्रों को देना प्राथमिकता में है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...