बलिया, दिसम्बर 13 -- बलिया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधि मंडल शनिवार को प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद गांधी के नेतृत्व में उपायुक्त जिला उद्योग एवं प्रोत्साहन केंद्र रवि शर्मा से मिला और उनका डिप्टी कमिश्नर के पद पर प्रोन्नत होने पर हर्ष व्यक्त करते हुए अंगवस्त्र व बुके देकर सम्मानित किया तथा मुंह मीठा कराया। अरविंद गांधी ने कहा कि उपायुक्त उद्योग रवि शर्मा जनपद में जब से आए हैं उद्योग विभाग का पूरा कायाकल्प हो गया है। साथ ही साथ लोगों के समस्या का समाधान तुरंत होता है कार्य का वातावरण भी बदला है। प्रतिनिधि मंडल में जिला महामंत्री विनोद वर्मा , युवा जिला अध्यक्ष रविंद्र पटेल, नगर उपाध्यक्ष काशी नाथ वर्मा, सूचना मंत्री प्रीतम गुप्ता, नगर मंत्री सत्यम शाह आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...