समस्तीपुर, जनवरी 11 -- समस्तीपुर। जिला में उद्योग की स्थिति को बेहतर बनाने के उद्देश्य से रविवार को उद्योग वार्ता का आयोजन किया गया। डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में उद्योग से जुड़ी समस्याओं व उसके निदान पर बात की गई। इसमें एसपी अरविन्द प्रत्ताप सिंह, महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र, क्षेत्रीय प्रबंधक, युनियन बैंक एवं स्टेट बैंक, क्षेत्रीय प्रबंधक, बियाडा, कार्यपालक विद्युत अभियंता सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी व जिला के उद्यमियों ने भाग लिया। उद्योग वार्ता की शुरुआत में परियोजना प्रबंधक सुनील कुमार ने उद्योग विभाग से संचालित योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी दी। वहीं राज्य सरकार द्वारा सात निश्चय पार्ट -03 अन्तर्गत समृद्ध उद्योग सशक्त बिहार के बिन्दुओं की जानकारी दी गई। महाप्रबंधक विवेक कुमार शर्मा ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं उद्यमियों का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.