बांदा, जनवरी 8 -- बांदा । संवाददाता जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफएस) एवं अनिगमित क्षेत्र के उद्योगों का वार्षिक सर्वेक्षण के संबंध में बैठक हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने सर्वेक्षण का कार्य समय से पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। गुरुवार को आयोजित बैठक में बताया गया कि जनपद बांदा में एएसयूएसई के सर्वे का कार्य सितंबर से दिसंबर 2025 तक किया गया। 36 एफएसयू इकाइयां आवंटित की गई थी जिसमें 12 ग्रामीण इकाइयां और 24 नगरी इकाइयां थी। इसके सापेक्ष 36 इकाइयों का सर्वे कार्य पूर्ण कर लिया गया है l 36 अन्य इकाइयों का सर्वे का कार्य माह जनवरी से प्रारंभ कर दिया गया है। सर्वे कार्य में उद्यम की आर्थिक क्रियाकलाप की जानकारी दी जाती है। सर्वे में उद्यम के प्रोपराइटर की जानकारी, उद्यम के रजिस्ट्रेश...