कानपुर, फरवरी 12 -- कानपुर। उत्तर प्रदेश वस्त्र प्रौद्योगिकी संस्थान (यूपीटीटीआई) को प्रदेश सरकार की ओर से 12 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है, जिससे आधारभूत सुविधाओं में सुधार होगा। हालांकि उद्योगों की मांग के अनुरूप आधुनिक मशीनों को स्थापित करने का प्रस्ताव तैयार है, लेकिन इसका बजट अभी प्रस्तावित है। संस्थान के निदेशक जी नलनकिल्ली ने बताया कि शासन से मिले बजट में लगभग 9 करोड़ रुपये वेतन मद में खर्च किए जाएंगे। वहीं, नॉन-सैलरी मद को 12 लाख रुपये से बढ़ाकर 1.5 करोड़ रुपये कर दिया गया है। साथ ही, 50 लाख रुपये की लागत से एक मल्टीपरपज हॉल का निर्माण प्रस्तावित है, जो सेमिनार, वर्कशॉप, प्लेसमेंट ड्राइव और अन्य अकादमिक कार्यक्रमों के लिए उपयोगी साबित होगा। वहीं, उद्योगों की जरूरतों के हिसाब से नई मशीनों की खरीद के लिए पांच करोड़ रुपये की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.