लखनऊ, मार्च 25 -- लखनऊ, संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय में विधि संकाय के प्रो. बोनो क्लब की ओर से अंतरराष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस पर भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) उपभोक्ता संवेदनशीलता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। संकायाध्यक्ष प्रो. बीडी सिंह ने शुभारंभ किया। इस दौरान बीआईएस के वरिष्ठ निदेशक सुधीर बिश्नोई ने बताया कि बीआईएस कई उद्योगों, उत्पादों और सेवाओं के लिए मानक तैयार करता है, जिससे उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद मिल सकें। बीआईएस वैज्ञानिक चंद्रकेश सिंह ने उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 के प्रमुख प्रावधानों पर चर्चा की। डॉ. आलोक कुमार यादव, डॉ. सुधीर कुमार वर्मा समेत कई अन्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.