गिरडीह, फरवरी 22 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। टफकोन ग्रुप के मालिक सह शहर के जाने-माने उद्योगपति मोहन साव की माता सुमित्रा देवी (100 वर्ष) का निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थी। गुरुवार शाम उन्होंने अपने घर पर आखिरी सांस ली। उन्हें शुक्रवार को मारवाडी श्मशान घाट में दाह संस्कार किया गया। वह अपने पीछे दो पुत्र, तीन पुत्री के अलावा भरा पूरा परिवार छोड़ गई है। इसके पूर्व उनके पार्थिव शरीर को पैतृक स्थान मिर्जागंज दर्शन के लिए ले जाया गया था। इधर उद्योगपति के निधन पर नगर मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, उद्योगपति जयप्रकाश लाल, महेश सिंघानिया, साठू ठाकुर, मुकेश जालान, संजय साव, धर्मप्रकाश आदि ने मौके पर पहुंचकर शोक जताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.