बुलंदशहर, जनवरी 9 -- उद्योगपति अनिल चौधरी ने एक बेसहारा दिव्यांग युवक की आर्थिक सहायता की। उन्होंने अधिकारियों की उपस्थिति में दिव्यांग युवक को 25 हजार रुपये की धनराशि का चेक प्रदान किया। यह सहायता कार्यक्रम मुख्य विकास अधिकारी निशा ग्रेवाल तथा उपायुक्त उद्योग आशुतोष की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ। उद्योगपति अनिल चौधरी ने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों की सहायता करना प्रत्येक सक्षम व्यक्ति का नैतिक दायित्व है। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यों में सहयोग जारी रखने की बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...