मुजफ्फरपुर, फरवरी 4 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। आरटीजीएस करने के दौरान गलती से गलत खाते की इंट्री होने से दूसरे बैंक खाते में राशि स्थानांतरित हो गई। डेढ़ साल से रुपये वापसी के लिए परेशान बेला फेज-2 इलाके के उद्योगपति सुजीत कुमार को साइबर थाने की पुलिस ने मंगलवार को 21 लाख रुपये वापस दिलवा दी। उनके खाते में रुपये वापस आने के बाद व्यवसायी ने साइबर थाने की पुलिस को आभार व्यक्त किया। साइबर डीएसपी हिमांशु कुमार ने बताया कि सुजीत कुमार ने बीते साल 11 दिसंबर को साइबर थाने में एफआईआर कराई थी। बताया था कि एक व्यवसायिक लेनदेन के लिए 23 जुलाई 2024 को आरटीजीएस कर रहे थे। इस क्रम में गलती से भगत ट्रेडर्स की जगह भगत ट्रेडर्स न्यू के बैंक खाते में 21 लाख रुपये स्थानांतरित हो गए। गलती से स्थानांतरित रुपये की वापसी के लिए उन्होंने बैंक से लेकर खाता ...