पटना, दिसम्बर 11 -- देश के बड़े उद्योगपति और पीरामल समूह के अध्यक्ष अजय पीरामल ने गुरुवार को बिहार संग्रहालय का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान संग्रहालय के अपर निदेशक अशोक कुमार सिन्हा ने उन्हे संग्रहालय के अलग-अलग कलाकृतियों तथा एतिहासिक धारोहरों से परिचित कराया। इस अवसर पर उन्हें विशेष रूप से बिहार के धरोहरों जैसे यहां की मधुबनी, टिकुली, मंजूषा पेंटिंग समेत अन्य धरोहरों से रूबरू कराया गया। उन्होंने बिहार संग्रहालय की प्रशंसा करते हुए कहा कि बिहार संग्रहालय सबसे उत्कृष्ट और शानदार है। यहां का अनुभव काफी अद्भुत रहा। यह संग्रहालय भारत का गौरव है। लोगों को संग्रहालय अवश्य घूमना चाहिए। संग्रहालय में बहुत ही व्यवस्थित ढंग से कलाकृतियों को प्रदर्शित किया गया है। अशोक कुमार सिन्हा ने बताया अजय पीरामल ने कहा कि वे अगली बार जब भी बिहार आयेंगे, संग्रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.