पटना, फरवरी 4 -- ऋण स्वीकृति एवं वितरण के लिए राज्य के सभी जिलों में विशेष ऋण कैंप लगाए जाएंगे। सभी जिलों में 6 फरवरी से 12 मार्च तक ये कैंप लगेंगे। उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल के निर्देश पर उद्योग विभाग से संबंधित योजनाओं प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम एवं प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत ऋण की स्वीकृति एवं वितरण को गति देने के लिए ये कैंप लगेंगे। ऋण कैंप में संबंधित जिले के जिला पदाधिकारी, उद्योग विभाग के पदाधिकारी, जीविका के पदाधिकारी एवं बैंकों के वरीय पदाधिकारी मौजूद रहेंगे, ताकि पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ सुलभ एवं त्वरित रूप से प्राप्त हो सके। इससे न केवल स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन को बल मिलेगा, बल्कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों को भी गति मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.