नैनीताल, जनवरी 2 -- भवाली। उद्यान सचल दल केंद्र विभाग की ओर से भवाली में किसानों को 50 कुंतल आलू का बीज वितरित किया जाएगा। जिसमें हिमाचल प्रदेश का 40 कुंतल और मुनस्यारी क्षेत्र का 10 कुंतल आलू का बीज शामिल है। वरिष्ठ उद्यान निरीक्षक आरके वर्मा ने बताया कि निर्धारित प्रक्रिया के तहत पात्र काश्तकारों को बीज उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे आने वाले सीजन में आलू उत्पादन में वृद्धि हो सकेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...