उत्तरकाशी, जुलाई 15 -- नौगांव ब्लॉक के धारी-कफनौल क्षेत्र के सेब के बागवानों ने सेब की पेटियां न मिलने पर उद्यान विभाग की कार्य प्रणाली पर नाराजगी व्यक्त की है। बागवानों का कहना है कि इन दिनों सेब की फसल निकालने का काम चल रहा है, लेकिन उद्यान विभाग सेब की पेटियां उपलब्घ नहीं करा पा रहा है। जिससे उन्हें महंगे दाम पर बाजार से खरीदनी पड़ रही है। मंगलवार को नौगांव ब्लॉक के धारी, कफनौल, दारसौं क्षेत्र के सेब बागवानों ने मुख्य उद्यान अधिकारी को पत्र प्रेषित किया। जिसमें उन्होंने बताया कि क्षेत्र में इन दिनों सेब की फसल पककर तैयार है। काश्तकार इन दिनों सेब की फसल को निकाल रहे हैं, लेकिन सेब को मंडी तक पहुंचाने के लिए उनके पास पेटियां उपलब्घ नहीं हो पा रही हैं। जिससे काश्तकारों को बाजार से महंगे दाम पर पेटियां खरीदनी पड़ रही हैं। बागवान जगमोहन रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.