लखनऊ, मार्च 20 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने गुरुवार को लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर अन्तर्राष्ट्रीय आलू केन्द्र, पेरू के महानिदेशक डा. साइमन हैक से शिष्टाचार मुलाकात की। उन्होंने पेरू के महानिदेशक से उत्तर प्रदेश में आलू उत्पादन में नवाचार के लिए सहयोग देने एवं अन्तर्राष्ट्रीय आलू केन्द्र, पेरू की शाखा आगरा जिले के राजकीय आलू प्रक्षेत्र, सींगना में स्थापित किये जाने के लिए आभार जताया। इस दौरान उद्यान मंत्री ने श्री हैक को बताया कि प्रदेश के किसानों को फसलों की आधुनिक तकनीकों से जोड़ते हुए उनके उत्पादों को देश के साथ-साथ विदेशी बाजार तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन डॉलर बनाने का संकल्प लिया है। इसमे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.