दरभंगा, फरवरी 1 -- लहेरियासराय। बहादुरपुर स्थित संयुक्त कृषि भवन परिसर में आयोजित प्रमंडल स्तरीय तीन दिवसीय उद्यान प्रदर्शनी सह प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को किया गया। संयुक्त निदेशक उद्यान राकेश कुमार ने कहा कि किसानों को उद्यानिकी फसल को बढ़ावा देने की जरूरत है। बेहतर खेती करने वाले किसानों को सरकार व उद्यान विभाग लगातार प्रोत्साहित करने में जुटा है। उन्होंने कहा कि उद्यान विभाग प्रमंडल व जिला स्तर पर विभिन्न उत्पादों का प्रदर्शन कर किसानों को जागरूक करता है। राज्य मखाना एवं मशरूम उत्पादन करने में सबसे आगे बढ़ चुका है। प्रमंडल के तीनों जिलों में व्यापक रूप से मशरूम एवं मखाना की खेती करते हुए उनसे बने उत्पादों को मार्केट में उतरकर स्वावलंबी बन चुके हैं। बदलते परिवेश में मखाना का बिस्कुट, खीर, मिक्चर एवं मशरूम की मांग अब होटलों में होने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.