कोटद्वार, मार्च 29 -- कोटद्वार स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जारी देवभूमि उद्यमिता योजनांतर्गत उद्यमिता विकास कार्यक्रम के ग्यारहवें दिन शनिवार को छात्र-छात्राओं को नए उद्यम स्थापना के लिए आवश्यकताओं पर जानकारी दी गई। कार्यक्रम के प्रथम एवं द्वितीय सत्र में देवभूमि उद्यमिता केंद्र की सदस्य डा. मीनाक्षी वर्मा द्वारा नए उद्यमों की स्थापना के लिए विभिन्न आवश्यकताओं तथा वैधानिक आवश्यकताओं से संबंधित विषय पर व्याख्यान दिया गया, जिसमें उन्होंने छात्र-छात्राओं को स्थान का चयन, भूमि एवं भवन, सरकारी औपचारिकताएं और प्रक्रियाएं, सही विनिर्माण प्रक्रिया आदि के बारे में जानकारी दी। तृतीय एवं चतुर्थ सत्र में देवभूमि उद्यमिता केंद्र के नोडल अधिकारी डा. एस. के. गुप्ता ने छात्र-छात्राओं को मार्केटिंग, मार्केटिंग मिक्स, ब्रांडिंग, अकाउंटिंग एवं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.