प्रयागराज, अप्रैल 26 -- लघु उद्योग भारती प्रयागराज जिला इकाई अपने 32वें स्थापना दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन करेगी। कार्यक्रम में जिले के उद्यमियों को कार्यालय और उद्योगों में सकारात्मक सोच के जरिए खुशनुमा माहौल बनाने की ट्रेनिंग दी जाएगी। कार्यक्रम का विषय एमएसएमई के विकास में सकारात्मक सोच की भूमिका है। कार्यशाला में प्रसिद्ध सर्टिफाइड हैप्पीनेस कोच रचैता सिंह मुख्य वक्ता होंगी। कार्यक्रम में जिले के छोटे-बड़े उद्यमी, व्यापारी और लघु उद्योग भारती के सदस्य हिस्सा लेंगे। विशिष्ट अतिथि नागेंद्र (प्रांत कार्यकारिणी सदस्य, आरएसएस), दीना नाथ बर्नवाल (प्रदेश उपाध्यक्ष, एलयूबी), राजेश सिंह (अध्यक्ष काशी प्रांत), राकेश अग्रवाल (महामंत्री काशी प्रांत) होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसके जैन करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.