मुजफ्फरपुर, फरवरी 15 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। जिला उद्योग केंद्र में उद्यमी योजना से 10 लाख रुपये के लोन दिलाने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। मामले में सीतामढ़ी के बरहरवा निवासी गोनौर दास के परिवाद और कोर्ट के आदेश पर एससी एसटी थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें उद्योग केंद्र के हरीश कुमार को नामजद आरोपित बनाया गया है। आरोप है कि गानौर दास ने उद्यमी योजना से 10 लाख रुपये लोन के लिए आवेदन किया था। इसे स्वीकृत कराने के लिए आरोपित ने डेढ़ लाख रुपये मांगे। एक लाख 40 हजार रुपये देने पर लोन दिलाने के लिए कहा। इस तरह गानौर दास ने तय रुपये दे दिया, लेकिन उसे लोन नहीं मिला। एससी एसटी थानेदार ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...