नोएडा, फरवरी 11 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। शहर के उद्यमी और व्यापारी संगठन ने प्रदेश के बजट की सराहना की है। इससे उनके कारोबार को गति मिलेगी। इन संगठनों ने बुधवार को बजट में पदाधिकारियों के साथ चर्चा की। इस दौरान बजट को सभी वर्गों के हित में बताया। सेक्टर-6 एनईए भवन में एनईए के पदाधिकारियों ने लाइन बजट देखा और बजट में चर्चा की। चर्चा के दौरान एनईए के अध्यक्ष विपिन मल्हन ने बताया कि बजट में औद्योगिक कारिडोर, लॉजिस्ट्रिक्स, एक्सप्रेस-वे और एयरपोर्ट से लोगों को बेहतर परिवहन की व्यवस्था मिल सकेगी। इससे लागत कम होने में लाभ मिलेगा और उत्पादन भी बढ़ सकेगा। महासचिव वीके सेठ ने बताया कि इससे राज्य में नई औद्योगिक इकाईयां स्थापित हो सकेगी। इससे रोजगार भी सृजन होंगे। इसके अलावा बजट में एमएसएमई और वस्त्र उद्योगों को भी बढ़ावा मिल सकेगा। एनईए के उपा...