कानपुर, फरवरी 24 -- कानपुर, संवाददाता। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) द्वारा मंगलवार को अशोक नगर स्थित बैंक्वेट हाल में बैठक की गई। जिसमें शहर के प्रमुख उद्यमियों ने भाग लिया। बैठक का उद्देश्य शासन-प्रशासन व बैंकिंग संस्थान के साथ संवाद स्थापित कर उद्योगों के सतत विकास का मार्गदर्शन प्रदान करना रहा। मुख्य अतिथि सीडीओ दीक्षा जैन सीडीओ ने भूजल संरक्षण व नियमन पर विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए लगातार इसके स्तर गिरने पर चिंता जताई। उन्होंने उद्यमियों से वर्षा जल संचयन प्रणाली अनिवार्य रूप से अपनाने व जल के पुनर्चक्रण की व्यवस्था विकसित करने व निर्धारित मानकों के अनुरूप जल दोहन का आग्रह किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में बैंक ऑफ़ बड़ौदा के एजीएम राजीव कुमार उपस्थित रहे। उन्होंने बैंक द्वारा संचालित विभिन्न ऋण योजनाओं, कार्यशील पूंजी, टर्म लोन, ए...