मुजफ्फर नगर, फरवरी 9 -- फेडरेशन आफ मुजफ्फरनगर कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारी उद्यमियों ने सोमवार को डीएम उमेश कुमार मिश्रा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने एक उद्यमी की फैक्ट्री में घुसे असामाजिक तत्व के लोगों की जानकारी देते हुए ज्ञापन सौंपा। फेडरेशन आफ मुजफ्फरनगर कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के उद्यमियों ने डीएम उमेश कुमार मिश्रा से मिलकर उद्योगों पर हो रहे हमलों पर चिंता जताई। सचिव अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि रामपुर तिराहे से आगे बामन दरें पुल के पास अंशुल सिंघल की श्री तिरुपति एंटरप्राइज के नाम से प्लांट है, जिसमें दो दिन पूर्व कुछ असामाजिक तत्व के द्वारा गेट कूद कर मालिकों को डराते, धमकाते हुए पथराव किया। बताया कि चेतावनी देते हुए प्लांट उखाड़ देने की धमकी देने जैसे शब्दों के प्रयोग किए। फेडरेशन के पदाधिकारियों ने इस मामले में तुरंत कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.