मुजफ्फरपुर, जनवरी 15 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। बेला औद्योगिक क्षेत्र के आरटीडी कॉप्लेक्स के कान्फ्रेंस हॉल में गुरुवार को उद्यमी वार्ता का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने की। इस दौरान उद्यमियों ने प्रतिवर्ष फैसेलिटीज चार्ज पर पुनर्विचार करने व औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था की समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को उद्यमियों की समस्याओं के समाधान का निर्देश दिया। उन्होंने आसानी से व्यवसाय करने को लेकर जिला व्यवसाय सुधार योजना के तहत सिंगल विंडो क्लीयरेंस व राज्य औद्योगिक प्रोत्साहन पैकेज की जानकारी दी। बैठक में मौजूद एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र ने औद्योगिक क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने व इसकी सतत निगरानी के लिए बाइक व चलंत पेट्रोलिंग करने का निर्देश बेला थानाध्यक्ष को दिया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.