मेरठ, सितम्बर 24 -- मोहकमपुर स्थित आईआईए भवन में सोमवार को जीएसटी से जुड़े नियम-कानून और उद्यमियों की समस्याओं को लेकर बैठक हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अपर आयुक्त जीएसटी मेरठ श्री हरिराम चौरसिया और संयुक्त आयुक्त जीएसटी मेरठ अमित पाठक मौजूद रहे। बैठक में उद्यमियों ने जीएसटी से जुड़ी अपनी परेशानियां अधिकारियों के सामने रखीं। बैठक का संचालन आईआईए के सचिव गौरव जैन ने किया, जबकि अध्यक्षता अध्यक्ष अंकित सिंघल ने की। आईआईए सचिव गौरव जैन, कोषाध्यक्ष मनु रस्तोगी, संजीव मित्तल, निपुण जैन, नितिन कपूर, राजीव अग्रवाल, सुमनेश अग्रवाल, आशीष गोयल, नितिश सिंघल मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.