मुजफ्फर नगर, मई 28 -- आईआईए मुजफ्फरनगर चैप्टर के बैनर तले जनपद के उद्यमियों ने एक बार फिर से औद्योगिक भूमि को फ्री होल्ड में परिवर्तित करने का मुद्दा उठाया। बताया कि लीज होल्ड औद्योगिक भूमि की व्यवस्था से विकास बाधित हो रही है। इस मुद्दे को लेकर सीएम को संबोधित एक ज्ञापन उद्यमियों ने डीएम को सौंपा, जिसमें जनपद में अधिक से अधिक निवेश और उद्योग लगने के साथ लोगों को रोजगार मिल सके, इस लिहाज से औद्योगिक भूमि को फ्री होल्ड करने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि वर्तमान में लीज होल्ड औद्योगिक भूमि की प्रणाली ने न केवल औद्योगिक विकास को बाधित किया है, बल्कि निवेश और रोजगार के अवसर नष्ट हुए हैं । साथ ही सरकार को भी राजस्व की हानि हुई है। औद्योगिक भूमि के लीज होल्ड होने से उद्यमियों को अपने उद्योग में छोटे से छोटे कार्य के लिए यूपीसीडा का अथवा उद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.