बगहा, फरवरी 18 -- बेतिया, हिंदुस्तान संवाददाता । विधान पार्षद व राजद नेता सौरभ कुमार ने विधान परिषद में चनपटिया स्टार्टअप जोन की खराब हालत और बंद होने के कगार पर आ चुके 27 उद्योग का मामला बिहार विधान परिषद में उठाया है। इंजीनियर सौरभ ने बताया कि इस जोन के 58 उद्यमी में से अधिकतर बाहर निकल चुके है। मात्र 27 उद्यमी ही रह गए है जिनकी हालत खराब है। उद्योग बंद होने के कगार पर है। इसलिए उन्होंने विधान परिषद में यह मामला उठाया है जिसमें सरकार ने बताया है कि औद्योगिक क्षेत्र के विस्तार हेतु बाजार समिति परिसर चनपटिया की 29.30 एकड़ भूमि हस्तानांतरित की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.